Ladli Behna Yojana 34st Installment:
Ladli Behna Yojana 34st Installment: भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करते हुए 1836 करोड़ रुपये लाभार्थी महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर किए। यह कार्यक्रम ग्वालियर के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।
साथ ही मुख्यमंत्री ने 121.95 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
Ladli Behna Yojana 34st Installment: हर महीने बहनों के लिए ‘रक्षा बंधन’ का प्रतीक
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहनों के खाते में हर महीने प्रेम का आशीर्वाद पहुंचता है। उन्होंने बताया कि अब तक 52 हजार करोड़ रुपये की राशि 3 साल में लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। वर्तमान में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह 1500 रुपये ट्रांसफर हो रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 3000 रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा, “साल में रक्षा बंधन एक बार आता है, लेकिन हम बहनों के लिए हर महीने ‘राखी’ मनाते हैं। यह राशि बहनों को छोटे-मोटे काम करने में मदद करती है और उनके आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है।”
Ladli Behna Yojana 34st Installment: अपने खाते में राशि आई या नहीं, ऐसे चेक करें
लाभार्थी महिलाएं आसानी से यह जान सकती हैं कि उनकी राशि खाते में आई है या नहीं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें।
- पंजीयन नंबर या समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर एंटर करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को वैरिफाई करें।
- इसके बाद आप अपने खाते में राशि की स्थिति देख सकते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


