Bihar News: पटना। Bihar Assembly Bomb Threat: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई। उन्होंने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि इस मामले की जानकारी मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तुरंत दी जाए।
Bihar News: साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पूरे विधानसभा परिसर की तत्काल जांच कराने के आदेश दिए गए। बता दें, ये धमकी जब मिली जब 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना प्रस्तावित है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Bihar News: महाराष्ट्र विधान भवन को भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले महाराष्ट्र विधान भवन और मुंबई के अन्य प्रमुख स्थानों पर ‘‘मिसाइल और बम हमलों” की धमकी वाले एक ईमेल के बाद गुरुवार को सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था। बम की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने जारी बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था। लेकिन, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


