CG News
CG News : अंबिकापुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर पेड़ से बांध दिया और डंडे व चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया।
CG News : गांव में दिखने पर युवक को बच्चा चोर समझा
जानकारी के अनुसार इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी करने वाले गिरोह को लेकर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इसी अफवाह के कारण गांव में किसी अनजान व्यक्ति के दिखने पर लोग उसे संदेह की नजर से देखने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि एक ऑटो चालक किसी काम से इलाके में पहुंचा था। उसे देखकर कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोरी करने का शक जताया और उसे पकड़ लिया।
CG News : पेड़ से बांधकर की गई पिटाई
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ग्रामीणों ने उस व्यक्ति के हाथ गमछे से बांधकर उसे पेड़ से बांध दिया था। आसपास कई महिला और पुरुष खड़े थे और उसे बच्चा चोर कहकर आरोप लगा रहे थे।
इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति डंडे से उसकी पिटाई करता नजर आ रहा है, जबकि एक महिला चप्पल से मारती दिखाई दे रही है। पीड़ित व्यक्ति लगातार लोगों से खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा और कहता रहा कि वह बच्चा चोर नहीं है, लेकिन भीड़ उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थी।
CG News : सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने उससे पूछताछ की और जांच के बाद उसे छोड़ दिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


