Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

MP Crime : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
X

MP Crime: Young man’s blood-soaked body found in room; police investigating.

MP Crime : उज्जैन। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है। युवक का रक्तरंजित शव उसके ही कमरे में मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

MP Crime : मृतक की पहचान विक्रम पिता अशोक (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में मृतक की पत्नी और पिता मौजूद थे। जब युवक कमरे में मृत अवस्था में मिला तो परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

MP Crime : सूचना मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और कमरे की बारीकी से जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

MP Crime : फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रहे हैं ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019