Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत लखीमपुर

UP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत लखीमपुर
X

UP Accident: Speeding car rams into tractor-trolley in Lakhimpur; 3 members of the same family killed.

UP Accident : खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से लौट रहे परिवार को मातम में बदल दिया। हरिद्वार से वापस लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP Accident : जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के शास्त्री नगर निवासी विमल सिंह अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार चपरतला क्षेत्र के पास पहुंची, वह नियंत्रण खो बैठी और सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे।

UP Accident : घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विमल सिंह (40), उनकी पत्नी वंदना सिंह पटेल (30) और आलीख्या वर्मा (22) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो बच्चों के पैर फ्रैक्चर हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। वहीं बच्चों के मामा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन सुल्तानपुर से लखीमपुर के लिए रवाना हो गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019