MP News
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब राज्य के 55 जिलों में से 17 जिलों की जिम्मेदारी महिला आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार में महिला अधिकारियों पर भरोसा बढ़ा है और बड़ी संख्या में उन्हें कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।
MP News : पिछले कुछ वर्षों से बढ़ रहा महिलाओं का प्रतिनिधित्व
राज्य के कई जिलों में पिछले दो-तीन कार्यकाल से लगातार महिला अधिकारियों को कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। वहीं एक संभाग की जिम्मेदारी भी महिला आईएएस अधिकारी को दी गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार वर्ष 2011 से 2017 बैच तक की लगभग 45 महिला आईएएस अधिकारियों में से कई को पहली बार कलेक्टर बनने का अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है।
MP News : 2014 बैच की सबसे ज्यादा महिला कलेक्टर
वर्तमान में वर्ष 2016 बैच के अधिकारियों को कलेक्टर बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें तीन महिला आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि सबसे ज्यादा महिला कलेक्टर वर्ष 2014 बैच से हैं। इस बैच की दस में से आठ महिला अधिकारी अलग-अलग जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।
MP News : इन जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के पास
मध्य प्रदेश के सिवनी, झाबुआ, शाजापुर, खरगोन, मैहर, आलीराजपुर, डिंडोरी और निवाड़ी सहित कई जिलों की जिम्मेदारी महिला कलेक्टर संभाल रही हैं। प्रमुख रूप से शीतला पटले (सिवनी), नेहा मीना (झाबुआ), ऋजु बाफना (शाजापुर), भव्या मित्तल (खरगोन), रानी बाटड (मैहर), नीतू माथुर (आलीराजपुर), अंजू पवन भदौरिया (डिंडोरी) और जमुना भिड़े (निवाड़ी) इन जिलों का प्रशासन संभाल रही हैं।
MP News : कुछ जिलों में अभी भी महिला कलेक्टर का इंतजार
प्रदेश के कुछ बड़े जिलों में अभी तक किसी महिला आईएएस अधिकारी को कलेक्टर के रूप में नियुक्त नहीं किया गया है। इनमें इंदौर, धार, उज्जैन, ग्वालियर, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, छतरपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जैसे जिले शामिल हैं।
MP News : संभागवार महिला कलेक्टरों की स्थिति
राज्य के विभिन्न संभागों में महिला कलेक्टरों की नियुक्ति भी देखने को मिल रही है। इंदौर संभाग में खरगोन, बड़वानी, झाबुआ और आलीराजपुर जिलों में महिला कलेक्टर पदस्थ हैं। उज्जैन संभाग में रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर जिलों की कमान महिला अधिकारियों के पास है।
इसके अलावा ग्वालियर संभाग में ग्वालियर, रीवा संभाग में रीवा और मैहर, सागर संभाग में पन्ना और निवाड़ी, नर्मदापुरम संभाग में नर्मदापुरम तथा जबलपुर संभाग में नरसिंहपुर, सिवनी और डिंडोरी जिलों में महिला कलेक्टर प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


