Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, चारपाई पर सो रहे दंपती समेत 3 की बेरहमी से हत्या

UP Crime: The joy of Chhathi turned into mourning, the younger brother killed the elder brother over a monetary dispute.
X

CG Crime: Friendship struck up on mobile meets a gruesome end; husband kills man with an axe after finding him with his wife.

UP Crime : प्रयागराज। जिले के मेजा थाना क्षेत्र में देर रात हुई ट्रिपल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की अज्ञात हमलावरों ने धारदार और भारी हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। सुबह जब शव खून से लथपथ हालत में मिले तो गांव में हड़कंप मच गया।

UP Crime : जानकारी के मुताबिक कुकुरकटवा गांव निवासी श्यामलाल उर्फ कल्लू 70 वर्ष, उनकी पत्नी मंजू देवी और परिवार की एक अन्य महिला रात में घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले की क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आंगन से लेकर हैंडपंप तक खून के निशान फैले हुए मिले।

UP Crime : सुबह ग्रामीणों ने मकान के बाहर तीनों के शव पड़े देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

UP Crime : प्रारंभिक जांच में लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार की एक युवती करीब एक माह पहले घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019