T20 World Champion
T20 World Champion: मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 विश्वकप 2026 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। मंगलवार को बोर्ड ने बताया कि यह राशि पूरे भारतीय दल को दी जाएगी। इस पुरस्कार में खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और टीम के अन्य सपोर्ट स्टाफ को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
T20 World Champion: खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मिलेगा हिस्सा
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस इनामी राशि में टीम के 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ को हिस्सा दिया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलने की संभावना है, जबकि सपोर्ट स्टाफ को उनकी जिम्मेदारियों और पद के अनुसार अलग-अलग राशि दी जाएगी।
T20 World Champion: पिछले टी20 विश्वकप से ज्यादा इनाम
इस बार घोषित की गई 131 करोड़ रुपये की राशि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद दिए गए 125 करोड़ रुपये से अधिक है। यानी इस बार बोर्ड ने पिछले इनाम की तुलना में छह करोड़ रुपये ज्यादा देने का फैसला किया है, जो टीम की शानदार उपलब्धि को दर्शाता है।
T20 World Champion: बीसीसीआई सचिव ने दी बधाई
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शुभकामनाएं देता है और उम्मीद करता है कि भविष्य में भी टीम इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी।
T20 World Champion: न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब
भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड (New Zealand) को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार दो बार टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बन गया।
T20 World Champion: भारत ने रचा नया इतिहास
इस जीत के साथ भारतीय टीम पुरुष टी20 विश्वकप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही टीम इंडिया ने लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर नया रिकॉर्ड भी बनाया 2024 टी20 विश्वकप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 टी20 विश्वकप। इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का दबदबा और मजबूत हो गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


