Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, PWD की महिला कर्मचारी 2500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Asian News
MP News
X

MP News : भोपाल। भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक महिला कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विद्युत यांत्रिकी उपसंभाग-1 में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्शी खान को 2500 रुपये की घूस लेते समय लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।

MP News : जानकारी के अनुसार, विभाग में वायरमैन पद पर कार्यरत कार्तिकचंद्र सरकार की रिटायरमेंट फाइल तैयार करने और भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए आरोपी महिला कर्मचारी ने कुल 6000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। कार्तिकचंद्र सरकार अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं और अपनी फाइल बनवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।

MP News : पीड़ित ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर के नेतृत्व में टीम ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत आज PWD कार्यालय के सामने ही जैसे ही आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता से 2500 रुपये रिश्वत के रूप में लिए,

MP News : लोकायुक्त की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019