Accident: नई दिल्ली: नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार एक बेकाबू डीटीसी क्लस्टर बस ने कई वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
Accident: पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 9:45 बजे नजफगढ़ की ओर से आ रही बस ने एक स्कूटी, एक बाइक, एक रिक्शा और कुछ पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। मृतकों के शव संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल और महाराजा अग्रसेन अस्पताल में रखे गए हैं।
Accident: हादसे से गुस्साए लोगों ने बस को रोककर उस पर पथराव कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने एक अन्य डीटीसी बस को भी आग के हवाले कर दिया। पथराव के कारण करीब छह बसों के शीशे टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


