Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : भाई को बचाने कूदी बहन, दोनों की तालाब में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

CG News
X

CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भाई को बचाने की कोशिश में बहन ने भी अपनी जान गंवा दी। तालाब में डूबने से दोनों मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

CG News : जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया निवासी जितेन्द्र दास के बच्चे विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष) रविवार शाम जंगल महुआ बीनने गए थे। लौटते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

CG News : भाई को डूबता देख बहन योगिता बिना देर किए उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों ही पानी में डूब गए। जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019