UP News : नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
UP News : उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में “एक जनपद, एक माफिया” की पहचान बन गई थी, लेकिन अब सरकार “एक जनपद, एक मेडिकल कॉलेज” के लक्ष्य पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पिछले एक वर्ष में लगभग 1300 करोड़ रुपये अलग-अलग स्तर के मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में उपलब्ध कराए गए हैं।
UP News : कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रिकेट दिग्गज कपिल देव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने क्रिकेट के मैदान में देश का नाम रोशन किया और अब सेवा के क्षेत्र में भी समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र हर व्यक्ति के जीवन से जुड़ा विषय है और हर नागरिक को बेहतर इलाज मिलना बेहद जरूरी है।
UP News : सीएम योगी ने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भरोसेमंद, सुलभ और किफायती होनी चाहिए। साथ ही डॉक्टरों के व्यवहार को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मरीज के प्रति अच्छा व्यवहार उसकी आधी बीमारी दूर कर देता है।
UP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के लोगों को इलाज की सुविधा दी जा रही है और सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाना और आधुनिक अस्पतालों की स्थापना करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


