West Asia Crisis
West Asia Crisis: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने आपात सहायता के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र समेत पश्चिम एशिया में करीब एक करोड़ भारतीय नागरिक रहते हैं और उनकी सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
West Asia Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सतर्कता बरतते हुए सैकड़ों भारतीय छात्रों को राजधानी से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। जरूरतमंद लोग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक 1800118797 (टोल फ्री), +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905 पर संपर्क कर सकते हैं।
West Asia Crisis: गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की थी, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन देशों में संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं।
West Asia Crisis: मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वह हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और क्षेत्रीय सरकारों के संपर्क में है, ताकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


