Holi
Holi: होली पर कुछ लोग सूखे गुलाल से खेलते हैं तो कुछ पक्के रंगों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चाहे रंग कोई भी हो, उनमें मिलावट की आशंका रहती है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार खूब कोशिश करने के बाद भी रंग पूरी तरह नहीं उतरता। ऐसे में दादी-नानी के पारंपरिक घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार और आसान उपाय।
- बेसन और दही का उबटन
त्वचा से जिद्दी रंग हटाने के लिए बेसन का उबटन बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक कटोरी में बेसन लें और उसमें थोड़ा दही, चुटकी भर हल्दी और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे और शरीर पर लगाकर सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह उपाय त्वचा को साफ करने के साथ-साथ निखार भी देता है।
- तेल से हल्की मालिश
होली के रंग उतारने के लिए तेल की मालिश एक पुराना और कारगर तरीका है। आप नारियल तेल, सरसों तेल या बादाम तेल में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। रंग लगे हिस्सों पर तेल लगाकर कुछ मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इससे रंग ढीला पड़ जाता है और नहाते समय आसानी से निकल जाता है। साथ ही त्वचा को नमी भी मिलती है।
- कच्चा दूध और ग्लिसरीन
अगर चेहरे पर रंग ज्यादा चढ़ गया हो तो कच्चा दूध और ग्लिसरीन का मिश्रण उपयोगी साबित हो सकता है। एक चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे साफ करें। यह उपाय त्वचा को मुलायम बनाते हुए रंग हटाने में मदद करता है।
Disclaimer (अस्वीकरण)
यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट अवश्य करें। यदि त्वचा पर जलन, खुजली, एलर्जी या कोई अन्य समस्या हो तो तुरंत उपयोग बंद करें और त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें। या उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


