CG Crime: कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहा था जुआ, पुलिस रेड में 16 गिरफ्तार, 3.59 लाख नकद और 22 मोबाइल जब्तCG Crime: कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहा था जुआ, पुलिस रेड में 16 गिरफ्तार, 3.59 लाख नकद और 22 मोबाइल जब्त
CG Crime: दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में छापा मारकर 16 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 25 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
CG Crime: पुलिस को सूचना मिली थी कि अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पहले गोपनीय तरीके से इसकी पुष्टि की।
CG Crime: पुष्टि के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रिसॉर्ट में दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी कर 16 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
CG Crime: 3.59 लाख नकद और 22 मोबाइल जब्त
छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 3,59,470 रुपए नकद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, 22 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, इन मोबाइल फोन का उपयोग जुआ संचालन और आपसी संपर्क के लिए किया जा रहा था।
CG Crime: 3 बाइक और 3 कार जब्त
मौके से तीन मोटरसाइकिल और तीन चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए। इन वाहनों की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह जुआ अड्डा लंबे समय से संचालित हो रहा था।
CG Crime: गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर और दुर्ग जिले के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित निर्मलकर, नरेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, मुकेश कुमार धीमर, संजू सोनकर, नारायण टंडन, डिजेन्द्र निर्मलकर, पुनीत राम साहू, विनोद अमरदास, शुभम चंद्राकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, मनीष साहू उर्फ गुड्डू, सोनू साहू उर्फ दुर्गेश, सत्यनारायण साहू, संजय साहू और महेंद्र साहू शामिल हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


