Jonny Bairstow stranded in Abu Dhabi
Jonny Bairstow stranded in Abu Dhabi: मुंबई: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब खेल जगत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है। सुरक्षा कारणों से कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं या उनके रूट बदल दिए हैं। इसी वजह से इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) अबू धाबी में फंस गए हैं।
Jonny Bairstow stranded in Abu Dhabi: इंग्लैंड लायंस टीम के साथ कोच के रूप में अबू धाबी पहुंचे बेयरस्टो ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की अपील की। शनिवार शाम ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने ईरान पर बयान जारी किया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए बेयरस्टो ने लिखा, “क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?” उन्होंने बताया कि फ्लाइट रद्द होने के बाद उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया। उन्होंने अमीरात (Emirates) को टैग करते हुए संवाद की कमी पर निराशा जताई।
Jonny Bairstow stranded in Abu Dhabi: उधर, अबू धाबी में इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच होने वाला दूसरा 50 ओवर का मुकाबला स्थगित कर दिया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे सरकार व सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के अनुसार आगे का निर्णय लेंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


