Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक छात्र की मौत, चार घायल

MP Accident
X

MP Accident : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पिपरिया-छिंदवाड़ा स्टेट हाईवे पर मटकुली के पास छात्रों से भरी एक अनियंत्रित बलेनो कार पलट गई, जिसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP Accident : हादसे में जान गंवाने वाले छात्र की पहचान नयन मंडल के रूप में हुई है, जो आईआईआईटी नागपुर में अध्ययनरत थे। बताया जा रहा है कि कार मटकुली से लगभग एक किलोमीटर आगे छिंदवाड़ा रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

MP Accident : घटना में कार चालक अनय गौर समेत सुमेद शबाने, अनुज सिंह और सुमेद भामरे गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक छात्र की हालत नाजुक देखते हुए उसे नर्मदापुरम रेफर किया है।

MP Accident : मृतक और घायल छात्र महाराष्ट्र के नांदेड़, मुंबई, नासिक और इंदौर के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी छात्र संस्थान के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019