Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी के खरोरा इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतार दिया। हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में पूरा षड्यंत्र बेनकाब हो गया।
Raipur City Crime : थाना खरोरा में प्रार्थी भागवत सारथी ने सूचना दी कि उसके छोटे भाई किशोर का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। परिजनों ने आशंका जताई कि हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाए जाने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
Raipur City Crime : जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी का लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक व्यक्ति से पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते की भनक लगते ही पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। आए दिन झगड़े और मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
Raipur City Crime : शुक्रवार रात पत्नी ने बहन को लेने के बहाने पति को ग्राम बिठिया भेजा। इसी दौरान खरोरा-रायपुर रोड पर आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे। थार वाहन सवार आरोपियों ने किशोर की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इसे सामान्य सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
Raipur City Crime : जांच में षड्यंत्रपूर्वक हत्या की पुष्टि होने पर अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल थार वाहन भी जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


