Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

US Embassy in Karachi: ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद कराची में US दूतावास में घुसे पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी, अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 10 की मौत,कई घायल

Asian News
US Embassy in Karachi
X

US Embassy in Karachi

US Embassy in Karachi: कराची/नई दिल्ली। ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कराची में उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अमेरिकी दूतावास परिसर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर US कॉन्सुलेट में तैनात अमेरिकी के जवानों मिलिट्री ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई जिसमें 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

US Embassy in Karachi: घटना उस समय शुरू हुई जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कराची के एमटी खान रोड पर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी ईरान में अयातुल्ला खामेनेई और उनके परिवार को निशाना बनाए जाने के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे।

US Embassy in Karachi: तभी हालात बेकाबू हो गए जब प्रदर्शनकारियों ने दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश की और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और वहां तैनात अमेरिकी सुरक्षा बलों ने पहले भारी आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर सीधी फायरिंग शुरू कर दी।

US Embassy in Karachi: बचाव अधिकारियों और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हिंसा में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी सुरक्षा बल तैनात हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019