Iran-Israel War: ईरान ने मचाया कोहराम… बहरीन, कुवैत, कतर और UAE के अमेरिका के 7 सैन्य बेस पर एक साथ मिसाइल अटैक
Iran-Israel War: तेलअवीव/नई दिल्ली। Iran launches counter-attack on Israel: ईरान ने इजरायल के बाद अमेरिका के खिलाफ ऐलान ए जंग कर दिया है। ईरान ने मध्य पूर्व में स्थित अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है।
Iran-Israel War: ताजा जानकारी के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर, UAE में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर हमला किया है। Iran-Israel War: बहरीन ने शनिवार को कहा कि आइलैंड किंगडम में US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया। उसने हमले के बारे में तुरंत कोई और जानकारी नहीं दी। बहरीन के मनामा शहर में भी धमाके की आवाज सुनी गई है।
Iran-Israel War: ईरान ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया है। ईरान ने UAE के अल धफरा एयर बेस पर, कुवैत में मौजूद अमेरिका के आर्मी बेस, सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस, बहरीन के मौजूद अमेरिकी बेस पर हमला किया है। कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके की आवाज सुनी गई है, दोहा में एयरबेस को बंद कर दिया गया है।

Iran-Israel War: बहरीन में कई जगहों पर हमला
बहरीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि देश के बाहर से हुए हमले की वजह से किंगडम के अंदर कई जगहों पर अटैक हुआ है। बहरीन ने इसे हमले की देश की सॉवरेनिटी और सिक्योरिटी का खुला उल्लंघन बताया है और कहा कि बहरीन में अधिकारी इमरजेंसी उपाय लागू कर रहे हैं। उसने कहा, किंगडम बहरीन इस धोखेबाज़ हमले की कड़ी निंदा करता है जो किंगडम और उसके नागरिकों के लिए सीधा खतरा है।

Iran-Israel War: कतर में मोबाइल फ़ोन पर वॉर्निंग
कतर में मोबाइल फ़ोन पर वॉर्निंग अलर्ट बज गए, जिसमें लोगों से सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने की अपील की गई। कतर में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है और सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। चश्मदीदों ने कुवैत में सायरन और धमाकों की आवाज सुनी है, जो US आर्मी सेंट्रल का ठिकाना है।

Iran-Israel War: अबू धाबी में एक व्यक्ति की मौत
ईरान के हमले की जद में सऊदी अरब की राजधानी रियाद, UAE का दुबई और अबू धाबी शामिल है। अबू धाबी में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। दुबई में तेज धमाके की खबर है, UAE ने कहा है कि वो ईरान को इन हमलों का जवाब देगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


