Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : छिंदवाड़ा से नागपुर जा रही कार से 45 लाख नकद बरामद, पुलिस जांच में जुटी

MP News
X

MP News : पांढुर्णा। मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 45 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रही थी, जिसे सौसर के शिवाजी चौक पर लगाए गए बैरियर पर रोककर जांच की गई।

MP News : तलाशी के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस ने कार सवार लोगों से पूछताछ की। उन्होंने दावा किया कि यह रकम नागपुर में ट्रक खरीदने के लिए ले जाई जा रही थी। हालांकि, मौके पर पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद पुलिस ने राशि जब्त कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

MP News : अधिकारियों का कहना है कि नकदी के स्रोत, लेन-देन से जुड़े कागजात और आयकर नियमों के तहत वैधता की जांच की जा रही है। दस्तावेज संतोषजनक पाए जाने पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। सीमा क्षेत्र में बढ़ती सख्ती के बीच हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019