Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : होली से पहले मिठाइयों पर सख्त पहरा, 5 नमूने फेल, मौके पर नष्ट कराई गई सामग्री

CG News
X

CG News : खैरागढ़। होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर लगाम कसने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में व्यापक जांच अभियान चलाया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के निर्देश पर 26 और 27 फरवरी को मिठाई और नमकीन दुकानों में सघन छापेमारी की गई।

CG News : उपसंचालक आशीष शर्मा और अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे की टीम ने शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों मानव मंदिर स्वीट, जलाराम स्वीट, जनता स्वीट, बीकानेर राजेश्वरी स्वीट, श्री बीकानेर स्वीट तथा गंडई स्थित राजपुरोहित बीकानेर स्वीट से कचौड़ी, मोतीचूर लड्डू, बेसन लड्डू, खोवा, पेड़ा, फाफड़ा, गुजिया, रसमलाई, अंजीर कतली, केला चिप्स समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

CG News : कार्रवाई के दौरान 2 विधिक और 18 सर्विलांस नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए। वहीं चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से मौके पर ही 65 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 60 मानक के अनुरूप पाए गए, जबकि 5 नमूने अवमानक मिले। जांच में अखाद्य रंग युक्त सामग्री मिलने पर उसे तुरंत नष्ट कराया गया।

CG News : अधिकारियों ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं 2011 के तहत स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और पंजीयन की जांच की गई, जो वैध पाए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019