UP News : बरेली। थाना किला क्षेत्र के कूंचा सीताराम इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले संजीव गुप्ता का शव उनके ही घर की छत पर बने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। हैरानी की बात यह रही कि युवक दो दिनों से लापता था, लेकिन परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
UP News : परिवार को लगा कि संजीव बिना बताए कहीं बाहर चला गया होगा। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि घर की छत पर बने कमरे में उसकी लाश फंदे से झूल रही है। घटना का खुलासा तब हुआ जब छत की ओर से तेज दुर्गंध आने लगी। दुर्गंध महसूस होने पर परिजन कमरे के पास पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। संजीव गुप्ता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।
UP News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


