Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: श्रीराम बिजनेस पार्क में होली मिलन समारोह 01 मार्च को, फूलों की होली में गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन, साकार होगी वृंदावन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक छटा

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में 01 मार्च को हरिनाम संकीर्तन, गौर पूर्णिमा महोत्सव और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगा।

Raipur City News: बता दें कि श्रीराम बिजनेस पार्क में हर साल हरिनाम संकीर्तन, गौर पूर्णिमा महोत्सव और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाता है। जहां Vrindavan की होली का दिव्य अनुभव करने अनेक लोग शामिल होते हैं।

Raipur City News: होली मिलन समारोह में श्री श्री गौर-निताई महाभिषेक,भजन एवं कीर्तन, दिव्य पालकी उत्सव, फूलों की होली और महाप्रसाद का वितरण होगा। जहां हरिनाम संकीर्तन के साथ बृज की होली साकार होगी।

Raipur City News: आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019