Odisha News : कंधमाल (ओडिशा)। कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित पाकरी रिज़र्व फॉरेस्ट से माओवादी संगठन के भीतर की बड़ी दरार उजागर हुई है। केकेबीएन ग्रुप के एरिया पार्टी कमांडर अन्वेष की उसके ही साथियों ने हत्या कर दी। आरोप है कि वह 12 साथियों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की योजना बना रहा था।
Odisha News : सूत्रों के अनुसार, अन्वेष ने संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का मन बना लिया था। इस बात की भनक लगते ही मोस्ट वांटेड माओवादी सुकुरु और उसके समर्थकों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखा विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। अन्वेष की हत्या कर शव जंगल में दफना दिया गया।
Odisha News : बालिगुड़ा एसडीपीओ शुभम भोसले के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया। मृतदेह को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Odisha News : 22 लाख का इनामी था अन्वेष-
ओडिशा सरकार ने अन्वेष पर 22 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कंधमाल की पुलिस अधीक्षक हरीशा बीसी ने माओवादियों से सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए आत्मसमर्पण करने की अपील की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


