Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: महासमुंद यादव समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री गजेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट, सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

CG News: महासमुंद यादव समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री गजेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट, सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा
X

CG News: महासमुंद यादव समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री गजेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट, सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

CG News: महासमुंद: महासमुंद जिला अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं कोसरिया शाखा के पदाधिकारियों ने अटल नगर रायपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने विचार साझा किए।

CG News: बैठक के दौरान महासमुंद जिला स्तरीय यादव समाज सम्मेलन को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने सिरपुर में प्रस्तावित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया, जिसे मंत्री गजेंद्र यादव ने सहर्ष स्वीकार किया। इस सहमति से समाज के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

CG News: मुलाकात बेहद आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम आसरे यादव, सिरपुर महासभा के अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव सहित गज्जू यादव, काशी यादव, तुकाराम यादव, जीवन यादव, उमाशंकर यादव, पुरुषोत्तम यादव, मधु यादव, नागेंद्र यादव, यशवंत यादव और बलदाऊ यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019