Raipur City News: रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शनिवार को राजधानी के टिकरापारा में यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर पैदल निकले। उन्होंने टिकरापारा एवं संतोषी नगर क्षेत्र के पैदल भ्रमण किया।
Raipur City News: उन्होंने दुकानदारों को सड़कों के बाहर रखें सामानों को अंदर रखने कहा। साथ ही बार-बार ऐसी स्थिति पाए जाने पर जुर्माना लिए जाने के निर्देश दिए।
Raipur City News: कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि यह आपका मोहल्ला है, आपकी सड़कें है, जिसमें जितनी व्यवस्थित रखेंगे उतनी आप को और आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी।
Raipur City News: इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, ट्रैफिक डीसीपी विकास कुमार एवं एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

