Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Yogi Japan Visit: कल पहली बार जापान जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 600km प्रतिघंटा के रफ़्तार से चलने वाली ट्रेन में करेंगे परीक्षण यात्रा

Asian News
CM Yogi Japan Visit
X

CM Yogi Japan Visit

CM Yogi Japan Visit: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी 2026 को लखनऊ से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद उनका जापान दौरा भी प्रस्तावित है, जहां वे पहली बार जाएंगे। यह पांच दिवसीय विदेश यात्रा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक सहयोग बढ़ाने और आधुनिक तकनीक से रूबरू होने पर केंद्रित है।

CM Yogi Japan Visit: पारंपरिक भगवा कुर्ता-पायजामा में ही रहेंगे योगी

मुख्यमंत्री अपनी चिरपरिचित भगवा कुर्ता-पायजामा और चोला में ही इस यात्रा पर जाएंगे, जो उनकी व्यक्तिगत और वैचारिक पहचान का अभिन्न अंग बन चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह पहनावा देश-विदेश में उनकी छवि को मजबूत करता है।

CM Yogi Japan Visit: मैग्नेटिक लेविटेशन में करेंगे परिक्षण यात्रा

यात्रा का सबसे आकर्षक हिस्सा जापान में अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा होगी। इसमें 50 किलोमीटर जाना और 50 किलोमीटर वापसी शामिल है। चुंबकीय तकनीक से पटरी से ऊपर हवा में तैरती यह ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार हासिल करती है, जिसमें घर्षण लगभग शून्य होता है। जापान टोक्यो-नागोया कॉरिडोर को 2027 तक चालू करने की तैयारी में है, जिससे यात्रा समय आधा हो जाएगा।

CM Yogi Japan Visit: निवेशकों से साथ बैठकें करेंगे योगी

योगी आदित्यनाथ 23-24 फरवरी को सिंगापुर में निवेशकों से बैठकें करेंगे। 25-26 फरवरी को जापान में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां मैग्लेव ट्रेन का अनुभव उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मोबिलिटी और हाई-स्पीड परिवहन ढांचे के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। यह दौरा यूपी को वैश्विक निवेश हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019