LeT Planning a Terrorist Attack in Delhi
LeT Planning a Terrorist Attack in Delhi: नई दिल्ली: सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) दिल्ली के लाल किले के आसपास और चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) हमले की साजिश रच रहा है। यह अलर्ट 6 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद (Islamabad) में खदीजा तुल कुबरा मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले का बदला लेने की मंशा से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें 32 लोगों की मौत हुई थी और 170 से अधिक घायल हुए थे। इस्लामिक स्टेट ने उस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
LeT Planning a Terrorist Attack in Delhi: सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा न केवल दिल्ली बल्कि देश भर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, खासकर बड़े मंदिरों को निशाना बनाने की फिराक में है। चांदनी चौक इलाके में स्थित मंदिर को विशेष रूप से खतरे में देखा जा रहा है। खुफिया इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने लाल किले, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। अतिरिक्त पुलिसकर्मी, बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग्स और सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है।
LeT Planning a Terrorist Attack in Delhi: यह अलर्ट पिछले साल 10 नवंबर 2025 को लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास हुए भयानक कार बम धमाके की याद दिलाता है। उस हमले में विस्फोटकों से भरी कार को आत्मघाती हमलावर ने उड़ा दिया था, जिसमें 13 से 15 लोगों की मौत हुई थी और 20 से अधिक घायल हुए थे। जांच में सामने आया था कि हमले का मास्टरमाइंड डॉ. उमर-उन-नबी था, जो ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल चला रहा था। एनआईए ने उस मामले में हाल ही में जांच की अवधि बढ़ाई है और एक समानांतर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, जिसमें शोपियां निवासी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


