MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में Bhopal के चार इमली की सड़क पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। स्टंट करते हुए कार की छत पर चढ़ने वाला युवक श्रेष्ठ परमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
MP News : वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू की। सूबेदार जितेंद्र अटेरिया ने स्टर्लिंग कैंपस इलाके से आरोपी को कार सहित दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
MP News : आरोपी MP04CV3472 नंबर की कार में चलती गाड़ी का गेट खोलकर स्टंट कर रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। हबीगंज पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़क पर स्टंट करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। “सड़क पर स्टंट करना है तो सीधे जेल जाएंगे,” पुलिस ने चेतावनी दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


