UP News : सीएम योगी का जापान दौरा, 600 KM की रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन में करेंगे सफर
UP News : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन में सफर करेंगे। इस ट्रेन में चुंबकीय शक्ति के सहारे ट्रेन पटरी से ऊपर हवा में चलती है, जिससे घर्षण लगभग शून्य हो जाता है और यह 600 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति हासिल कर सकती है।
सीएम योगी अपने जापान प्रवास के दौरान इस हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे, जिसमें 50 किलोमीटर जाना और 50 किलोमीटर की वापसी शामिल होगी।
UP News : मैग्लेव ट्रेन: भविष्य का परिवहन
मैग्लेव ट्रेन में सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट और अत्याधुनिक गाइडवे सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसका संचालन पटरी से संपर्क के बिना होता है, जिससे उच्च गति के बावजूद स्थिरता और सुरक्षा बनी रहती है। जापान टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर को वर्ष 2027 तक शुरू करने की योजना है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय आधे से भी कम हो जाएगा।
UP News : यूपी के परिवहन ढांचे के लिए महत्वपूर्ण यात्रा
मुख्यमंत्री की यह यात्रा केवल तकनीकी अनुभव तक सीमित नहीं है। इसे उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विकास के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य पहले ही एक्सप्रेसवे, मेट्रो और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम जैसी परियोजनाओं के जरिए गतिशील इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है।
मैग्लेव जैसी भविष्य की तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव नीति निर्माण और दीर्घकालिक योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
UP News : भारत-जापान सहयोग और स्मार्ट मोबिलिटी
इस यात्रा को भारत-जापान सहयोग के व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। हाईस्पीड रेल, स्मार्ट मोबिलिटी और सतत परिवहन के क्षेत्र में सहयोग से उत्तर प्रदेश और देश के परिवहन नेटवर्क को नई दिशा मिलने की संभावना है।
सीएम योगी का यह सफर तकनीकी प्रगति का अनुभव होने के साथ-साथ तेज़, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल भविष्य की परिवहन व्यवस्था को करीब से देखने का अवसर भी प्रदान करेगा।
UP News : मैग्लेव ट्रेन की विशेषताएं
मैग्लेव ट्रेन तीन देशों में चल रही है और इसे “हवा से बातें करने वाली ट्रेन” कहा जाता है। इसमें पहियों की बजाय मैग्नेटिक बल का उपयोग होता है। सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट्स ट्रेन को ऊपर उठाते और आगे बढ़ाते हैं। इसकी रफ्तार इतनी तेज है कि अगर भारत में चल रही होती, तो मुंबई से दिल्ली का सफर महज दो घंटे में पूरा हो सकता था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


