Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पोस्ट ऑफिस नौकरी और फर्जी MBBS डिग्री के नाम पर 2.34 करोड़ की ठगी, 10वीं पास मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Asian News
CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेरोजगार युवाओं को पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और एमबीबीएस की फर्जी डिग्री देने के नाम पर 2 करोड़ 34 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई रायपुर पुलिस के सेंट्रल जोन ने की। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह का मास्टरमाइंड सिर्फ 10वीं पास है।

CG News : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को दिल्ली पोस्ट ऑफिस का अधिकारी बताकर पोस्टमैन और पोस्टमास्टर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 52 अभ्यर्थियों को डाक के जरिए फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे गए, जिससे उन्हें चयन का भरोसा हो गया और उन्होंने मोटी रकम आरोपियों को दे दी।

CG News : जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड नरेश मनहर फर्जी एमबीबीएस डिग्री भी तैयार कर बेचता था। उसके लैपटॉप और मोबाइल से डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ के नाम से फर्जी डिग्री की सॉफ्ट कॉपी बरामद हुई। पुलिस को बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण भी मिले हैं।

CG News : आरोपी ने पंडरी क्षेत्र में फर्जी ऑफिस खोल रखा था और “गुड लक माइक्रोफाइनेंस बैंक”, “गुड लक हेल्थ सर्विस” व “गुड लक फूड सर्विस” के नाम से गतिविधियां चला रहा था। गिरोह में काम बंटा हुआ था—कोई पैसा वसूलता, कोई दस्तावेज जुटाता और कोई फर्जी नियुक्ति पत्र प्रिंट करता था।

CG News : पुलिस ने नरेश मनहर समेत भुनेश्वर बंजारे, हीरा दिवाकर और राकेश रात्रे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पांच मोबाइल, दो लैपटॉप, कलर प्रिंटर, नोट गिनने की मशीन, कंप्यूटर सेटअप, फर्जी नियुक्ति पत्र, सील, बैंक दस्तावेज और एक कार जब्त की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों व कनेक्शन की पड़ताल की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019