Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Vice Chancellor Appointment : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

CG Vice Chancellor Appointment
X

CG Vice Chancellor Appointment : रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) रायपुर में नए कुलपति की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। प्रोफेसर मनोज दयाल को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. मनोज दयाल वर्तमान में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार (हरियाणा) के मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

CG Vice Chancellor Appointment : जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 एवं संशोधन अधिनियम 2025 की धारा 11 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है। प्रो. दयाल का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा। उनकी सेवा शर्तें, कार्यकाल एवं अन्य प्रावधान विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम के अनुसार निर्धारित होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019