MP News : दतिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह ने एक और युवा की जान ले ली। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई गांव में रोमांचक रील बनाने के चक्कर में एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिकेत के रूप में हुई है।
MP News : जानकारी के अनुसार, वह बसई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर वीडियो बना रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लगा। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और इंजन से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद उसके दोस्त तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
MP News : चूंकि मामला रेलवे क्षेत्र का है, इसलिए स्थानीय पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी जीआरपी को सौंप दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए खतरनाक स्टंट करना कितना घातक हो सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


