Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mundka Factory Fire : दिल्ली के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 20 दमकल गाड़ियां मौके पर

Mundka Factory Fire
X

Mundka Factory Fire

Mundka Factory Fire : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके से शनिवार शाम एक भयावह घटना सामने आई, जहां एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।

Mundka Factory Fire : मौके पर पहुंचीं दमकल की 20 गाड़ियां

Delhi Fire Service के अनुसार, सूचना मिलते ही तुरंत 20 फायर टेंडर घटनास्थल पर रवाना किए गए। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Mundka Factory Fire : राहत और बचाव कार्य जारी

अधिकारियों ने बताया कि आग किस कारण से लगी, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य पूरी सतर्कता के साथ जारी है। आग की तीव्रता को देखते हुए इसे पूरी तरह बुझाने में समय लग सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019