CG Accident : सक्ती। डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
CG Accident : जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मणभाटा गांव के पास खरसिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने सामने से जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार उछलकर वाहन के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG Accident : मृतक की पहचान ग्राम सुखदा निवासी रघुनंदन चंद्रा के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि वे डभरा में एसआईआर कार्य का पंचनामा जमा करने के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
CG Accident : घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोषी चालक की गिरफ्तारी व मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। सूचना पर डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
