Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : ‘जादू-टोने से हुआ पत्नी का गर्भपात…’ इस भ्रम में डूबे युवक ने दो पड़ोसियों की ली जान

Asian News
MP News
X

MP News

MP News : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अतरवा गांव में अंधविश्वास से जुड़ी एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां 21 वर्षीय युवक ने अपने ही दो पड़ोसियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP News : पुलिस के अनुसार, आरोपी छत्रपति सिंह ने गुरुवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उसने दो दिन पहले अपने घर के बाहर मिट्टी का चबूतरा बनवाया था और पड़ोसियों से कहा था कि वहां विशेष पूजा की जाएगी। घटना वाले दिन उसने पड़ोस में रहने वाली 50 वर्षीय फूल कुमारी सिंह और 65 वर्षीय केमला सिंह को पूजा में शामिल होने के लिए बुलाया। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे, आरोपी ने अचानक धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और घातक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

MP News : शोर सुनकर पास में रहने वाली सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

MP News : सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पूजा से संबंधित सामग्री जैसे नारियल, अगरबत्ती और अन्य सामान जब्त किए गए। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

MP News : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले छह महीनों से मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया था, जिसके बाद वह गहरे सदमे में चला गया। इसी दौरान उसे यह भ्रम होने लगा कि उसके पड़ोसी जादू-टोना कर रहे हैं और देवी-देवता उससे नाराज हैं। पुलिस का मानना है कि इसी अंधविश्वास और मानसिक अस्थिरता के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

MP News : सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जाएगी। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019