Cricket Rules Change 2026 Update
Cricket Rules Change 2026 Update: मुंबई/लंदन: मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने क्रिकेट के नियमों में व्यापक बदलाव की घोषणा की है। मंगलवार (3 फरवरी 2026) को जारी किए गए इन संशोधनों में कुल 73 नियम प्रभावित हुए हैं। ये सभी नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। एमसीसी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि 2022 के बाद यह नियमों में सबसे बड़ा अपडेट है, जिसका उद्देश्य खेल को और रोमांचक, निष्पक्ष तथा आधुनिक बनाना है।
Cricket Rules Change 2026 Update: टेस्ट मैचों में अंतिम ओवर का नियम बदला
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है। अब दिन का अंतिम ओवर हर हाल में पूरा कराया जाएगा, भले ही उस दौरान विकेट गिर जाए। एमसीसी ने कहा कि पहले यदि अंतिम ओवर में विकेट गिरता था तो नया बल्लेबाज आने तक ओवर अधूरा रह जाता था, जिससे खेल का रोमांच कम हो जाता था। नया बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों से बच जाता था, जबकि गेंदबाजों के लिए हालात अनुकूल होते हैं। एमसीसी का मानना है कि इससे समय की बचत भी नहीं होती, क्योंकि बची गेंदें अगले दिन खेली ही जाती हैं। नए नियम से टेस्ट मैचों में अंतिम ओवर का रोमांच बना रहेगा।
Cricket Rules Change 2026 Update: विकेटकीपर की पोजीशन में बदलाव
विकेटकीपर से जुड़े नियम में भी संशोधन किया गया है। अब गेंद फेंके जाने से पहले यदि विकेटकीपर स्टंप्स के बराबर या थोड़ा आगे खड़ा होता है, तो इसे नो बॉल नहीं माना जाएगा। हालांकि, गेंद बल्लेबाज के विकेट को पार करने या बल्ले/शरीर से संपर्क करने से पहले विकेटकीपर स्टंप्स के आगे नहीं आ सकता। गेंद छोड़े जाने के बाद ही विकेटकीपर को पूरी तरह स्टंप्स के पीछे होना होगा।
Cricket Rules Change 2026 Update: बाउंड्री पर कैच का नियम सख्त
बाउंड्री लाइन के पास लिए जाने वाले कैच में ‘बनी हॉप कैच’ को पूरी तरह हटा दिया गया है। अब कोई फील्डर बाउंड्री के बाहर रहते हुए गेंद को हवा में केवल एक बार छू सकता है। उसके बाद फील्डर को पूरी तरह बाउंड्री के अंदर जमीन पर उतरना जरूरी होगा। यदि फील्डर गेंद को उछालकर अंदर के साथी खिलाड़ी को पास करता है और खुद बाहर चला जाता है, तो उसे बाउंड्री माना जाएगा।
Cricket Rules Change 2026 Update: ओवरथ्रो और डेड बॉल की नई परिभाषा
एमसीसी ने पहली बार ओवरथ्रो की स्पष्ट परिभाषा दी है। अब केवल रन रोकने या रनआउट के प्रयास में स्टंप्स की ओर फेंकी गई गेंद को ही ओवरथ्रो माना जाएगा। सामान्य गेंद रोकने या पास करने में चूक को ओवरथ्रो नहीं कहा जाएगा। डेड बॉल के लिए अब गेंद का गेंदबाज या विकेटकीपर के हाथ में होना जरूरी नहीं। यदि गेंद किसी फील्डर के पास हो या मैदान पर स्थिर हो और अंपायर को लगे कि बल्लेबाज रन नहीं ले सकता, तो गेंद डेड घोषित हो जाएगी।
Cricket Rules Change 2026 Update: लैमिनेटेड बल्लों को मंजूरी
लागत कम करने के उद्देश्य से ‘ओपन एज क्रिकेट’ में लैमिनेटेड (टाइप-डी) बल्लों के इस्तेमाल को अनुमति दे दी गई है। एमसीसी ने कहा कि इन बल्लों की जांच के बाद पाया गया कि ये प्रदर्शन में कोई बड़ा फायदा नहीं देते। शीर्ष स्तर पर एक टुकड़े के विलो बल्ले ही जारी रहेंगे।
Cricket Rules Change 2026 Update: गेंद के नए साइज और मानक
मौजूदा और पूर्व महिला खिलाड़ियों की सलाह पर जूनियर और महिला क्रिकेट में गेंदों के लिए तीन साइज तय किए गए हैं – साइज-1 (पुरुषों वाली गेंद), साइज-2 (महिला और जूनियर) तथा साइज-3 (छोटे जूनियर खिलाड़ियों के लिए)। तीनों साइज में गुणवत्ता और सुरक्षा मानक एक समान होंगे।
Cricket Rules Change 2026 Update: हिट विकेट नियम में स्पष्टता
हिट विकेट के नियम को और साफ किया गया है। यदि बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद संतुलन खोकर स्टंप्स पर गिरता है, तो वह आउट होगा, चाहे गेंद कितनी दूर गई हो। यदि फील्डर से टक्कर के कारण गिरावट हो, तो आउट नहीं माना जाएगा। बल्ला छूटकर सीधे स्टंप्स पर लगने पर भी आउट होगा।
ये बदलाव क्रिकेट को और रोमांचक, निष्पक्ष और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। एमसीसी, जो 1787 से क्रिकेट के नियम बनाता आ रहा है, ने इस अपडेट से खेल की आधुनिकता और निष्पक्षता को मजबूती दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


