Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026: रायपुर में आज RCB और KKR का महामुकाबला, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, स्टेडियम पहुंचने से पहले देख लें पार्किंग और रोड प्लान

Asian News
IPL 2026
X

IPL 2026

IPL 2026: रायपुर: रायपुर में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच अपने चरम पर रहेगा। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, लेकिन दोपहर से ही स्टेडियम के आसपास दर्शकों की भीड़ जुटने की संभावना है। रायपुर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।

रायपुर शहर से स्टेडियम पहुंचने का मार्ग

रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग होते हुए स्टेडियम तिराहा पहुंच सकेंगे। यहां से साईं अस्पताल रोड के जरिए स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन पार्क किए जाएंगे। पार्किंग भरने की स्थिति में श्री सत्य साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग का उपयोग किया जाएगा।

अलग-अलग जिलों से आने वालों के लिए रूट तय

बिलासपुर, बलौदाबाजार, खरोरा, धमतरी, जगदलपुर, दुर्ग-भिलाई और महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए भी अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। सभी दर्शकों को तय पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा कर पैदल स्टेडियम में प्रवेश करना होगा। पासधारी वाहनों के लिए अलग पार्किंग A, B, C, D, E, F और G निर्धारित की गई है।

भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

आईपीएल मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

स्टेडियम में इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध

सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के भीतर शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, बोतल, टिफिन, छाता, डंडा, हॉकी स्टिक, हथियार, पटाखे, धारदार वस्तुएं, कांच के कंटेनर, बैग, लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, स्प्रे, सिक्के और अन्य खतरनाक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा प्रचार सामग्री, लाउडस्पीकर, सिटी, हॉर्न और जानवरों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। पुलिस प्रशासन ने दर्शकों से समय से पहले पहुंचने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि मैच के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019