Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RCB vs KKR IPL 2026: RCB ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, KKR को पहला झटका

Asian News
RCB vs KKR IPL 2026
X

RCB vs KKR IPL 2026

RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर। आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। आरसीबी की नजर जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने पर है, जबकि केकेआर के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिहाज से यह मैच करो या मरो जैसा है।

RCB vs KKR IPL 2026: मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रजत पाटीदार ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए रोमारियो शेफर्ड की जगह वेंकटेश अय्यर को मौका दिया। वहीं कोलकाता की टीम में वरुण चक्रवर्ती की जगह सौरभ दुबे को शामिल किया गया।

RCB vs KKR IPL 2026: केकेआर की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन टीम को 23 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने फिन एलन को आउट कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। एलन ने सिर्फ आठ गेंदों में 18 रन बनाए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी मैदान पर आए।

RCB vs KKR IPL 2026: अगर दोनों टीमों के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल इतिहास में अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें केकेआर ने 20 और आरसीबी ने 15 मैच जीते हैं। रायपुर की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जा रही है।

RCB vs KKR IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
केकेआर: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

आरसीबी: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी। इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, रोमारियो शेफर्ड।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019