Border 2 Teaser
Border 2 : नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म देशभर में दर्शकों का उत्साह और क्रेज बटोर रही है। रविवार को रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद सोमवार को ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन लगभग 60 करोड़ के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
सनी देओल का मास मेनिया इस बार पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत की हिंदी बेल्ट से लेकर दक्षिण भारत के कोच्चि और हैदराबाद तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं। छोटे शहर और कस्बों के थिएटर्स में भी दर्शक फिल्म देखने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई के बड़े थिएटर्स में भी शाम और रात के शोज या तो हाउसफुल हैं या लगभग 90% बुकिंग हो चुकी है।
Border 2 : सिंगल डे कलेक्शन और रिकॉर्ड
संडे को ‘बॉर्डर 2’ ने 57.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो 2026 का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन है। यह सनी देओल के करियर का भी अब तक का सबसे बड़ा एक दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। इससे पहले सनी की कमबैक फिल्म ‘गदर 2’ ने पांचवें दिन 55.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार के ट्रेंड को देखते हुए विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म चौथे दिन 60 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर सकती है।
Border 2 : थिएटर्स में उत्साह और क्रेज
बॉर्डर 2 का क्रेज केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, छोटे और मीडियम साइज के थिएटर्स में भी दर्शक हाउसफुल बोर्ड देखकर हैरान रह गए हैं। कुछ थिएटर्स ने लेट नाइट शोज भी जोड़ दिए हैं, मगर वह भी तेजी से भरते नजर आ रहे हैं। इस तरह सनी देओल की फिल्म ने पहले तीन दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और गणतंत्र दिवस के मौके पर चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


