Punjab Train Blast: फतेहगढ़ साहिब। Punjab Train Explosion: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में आधी रात को आरडीएक्स जैसे शक्तिशाली विस्फोटक से मालगाड़ी को निशाना बनाया गया। धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि रेलवे ट्रैक के परखच्चे उड़ गए।
Punjab Train Blast: सूत्रों का कहना है कि आरडीएक्स से ही ट्रेन को उड़ाने की कोशिश हुई। इस धमाके में मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में इसे आतंकी हमला माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
Punjab Train Blast: जानकारी के अनुसार घटना आधी रात उस वक्त की है जब सरहिंद के खानपुर फाटक के पास नई बनी नई रेलवे लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। यह लाइन विशेष रूप से माल परिवहन के लिए बनाई गई है। जैसे ही इंजन फाटक के नजदीक पहुंचा, तभी जोरदार ब्लास्ट हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि ट्रैक का 3-4 फीट का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। यह धमाका तभी हुआ, जब मालगाड़ी गुजर रही थी।
Punjab Train Blast: धमाके से मालगाड़ी पटरी से उतर गई
चश्मदीदों का कहना है कि मालगाड़ी के इंजन के आगे का हिस्सा उड़ गया और मालगाड़ी पटरी से उतर गई। आसपास की जमीन पर मलबा बिखर गया। ब्लास्ट में चालक को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत लोकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Punjab Train Blast: डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज से उसकी जान बच गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह नई लाइन अभी ट्रायल पर थी। मालगाड़ी में कोई खास सामान नहीं था, लेकिन धमाके से बड़ा हादसा टल गया। अगर पैसेंजर ट्रेन होती, तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


