MP Accident : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार को रफ्तार और लापरवाही ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। नौडिहवा चौकी क्षेत्र के गोडगवा गांव में मुरुम से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर अचानक मौत बनकर दौड़ा और दो मासूम बच्चों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है।
MP Accident : जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत बरवाडीह के गोडगवा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 15 वर्षीय बुद्धिमान और 14 वर्षीय मक्कलू को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक संतकुमार यादव था, जबकि वाहन की मालकिन जयमाला दुबे बताई जा रही हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


