Railway News : नई दिल्ली। अब IRCTC यूजर्स को ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए अपने अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य होगा। 5 जनवरी से लागू नए नियम के तहत बिना आधार लिंक वाले यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रिजर्व टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नियम केवल टिकट बुकिंग के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर लागू होगा।
रेलवे ने इस कदम का उद्देश्य फर्जी अकाउंट्स और एजेंट्स के जरिए होने वाली बुकिंग को रोकना और आम यात्रियों को ओपनिंग डे पर अधिक मौका देना बताया है।
Railway News : नियम तीन फेज में लागू-
29 दिसंबर से पहला फेज: सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बिना आधार टिकट बुकिंग बंद।
5 जनवरी से दूसरा फेज: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक।
12 जनवरी से तीसरा फेज: सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक लागू होगा।
Railway News : कैसे होगी बुकिंग-
IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा।
बुकिंग के दौरान रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा, इसे डालने के बाद ही टिकट कन्फर्म होगी।
काउंटर बुकिंग में भी OTP अनिवार्य है।
Railway News : अमल में बदलाव-
शुरुआती 4 घंटे में बिना आधार टिकट बुक नहीं होगी।
नियम केवल जनरल कोटे में रिजर्वेशन के लिए लागू है।
रेलवे की 60 दिन की बुकिंग नियम अब लागू है; यानी यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले ही टिकट बुक हो पाएगी।
अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि अपने IRCTC अकाउंट को तुरंत आधार से लिंक करें ताकि टिकट बुकिंग में कोई बाधा न आए। मदद के लिए IRCTC हेल्पलाइन 139 और UIDAI नंबर 1947 उपलब्ध हैं।

