India-US trade deal: वाशिंगटन। US Tariff Threat India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत पर टैरिफ बढ़ाने का संकेत दिया है। वो अगर रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो वो भारत पर पहले से चले आ रहे 50 प्रतिशत टैरिफ को और बढ़ा सकते हैं।
India-US trade deal: रूस से भारत के तेल खरीदने को लेकर ट्रंप ने कहा, वह वास्तव में मुझे खुश करना चाहते थे। पीएम मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्हें यह समझ था कि मैं खुश नहीं था, और मुझे खुश करना उनके लिए जरूरी था। हम उन पर टैरिफ जल्दी बढ़ा सकते हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद भारतीय बाजारों में हलचल तेज हो गई है।
India-US trade deal: नवबंर में 7.7 मिलियन टन तेल आयात
बता दें कि, नवबंर 2025 में भारत ने रूस से 7.7 मिलियन टन तेल आयात किया, जो उस महीने देश के कुल तेल आयात का 35.1% था। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 7% अधिक था और मई 2025 के बाद का सबसे उच्चतम स्तर था।
India-US trade deal: इस समय भारत ने अमेरिकी तेल का आयात भी बढ़ाया, जिससे अमेरिका के साथ भारत के व्यापार में भी बढ़ोतरी हुई। हालांकि, भारत ने रूस से तेल खरीदारी में भी वृद्धि की है, जो अमेरिका के लिए चिंता का विषय बन गया है।
India-US trade deal: ट्रंप प्रशासन ने पहले आरोप लगाया था कि रूस इस तेल व्यापार से होने वाली आय का उपयोग यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने में कर रहा है। इसके अलावा, भारत पर यह आरोप भी था कि वह इस तेल को अन्य देशों को बेचकर मुनाफा कमा रहा है। ट्रंप ने कहा कि यदि भारत ने इस व्यापार को जारी रखा, तो अमेरिका इस पर कड़ा कदम उठा सकता है।
India-US trade deal: बता दें कि, भारत के रूस से तेल आयात को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका और यूरोपीय देशों का कहना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। हालांकि, भारत की यह रणनीति ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए है, क्योंकि रूस से सस्ता तेल मिलने से भारत की तेल जरूरतें पूरी होती हैं।

