Nicolas Maduro, निकोलस मादुरो
Nicolas Maduro: काराकास/वाशिंगटन: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की शनिवार को अमेरिकी सेना द्वारा गिरफ्तारी ने विश्व स्तर पर हलचल मचा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी बलों ने “ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व” के तहत काराकास पर बड़े पैमाने पर हमला कर मादुरो दंपति को हिरासत में लिया और उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोपों में मुकदमा चलेगा। अमेरिका इसे कानूनी कार्रवाई बता रहा है, लेकिन कई देशों ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और संप्रभुता पर हमला करार दिया है। चीन ने तत्काल रिहाई की मांग की, जबकि भारत ने शांतिपूर्ण समाधान की अपील की।
यह घटना किसी सत्ता में बैठे राष्ट्राध्यक्ष के साथ पहली बार नहीं हुई। इतिहास में कई शीर्ष नेताओं का अपहरण या गिरफ्तारी हुई है, जो राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक बनीं:
Nicolas Maduro: इटली के पूर्व प्रधानमंत्री आल्डो मोरो (1978): 16 मार्च 1978 को रोम में रेड ब्रिगेड्स नामक उग्रवादी संगठन ने मोरो का अपहरण कर लिया। उनके सुरक्षाकर्मियों को मारकर उन्हें अगवा किया गया। 55 दिनों तक बंधक रखने के बाद 9 मई को उनकी हत्या कर दी गई। शव एक कार की डिक्की में मिला। मोरो इटली के पांच बार प्रधानमंत्री रह चुके थे और कम्युनिस्ट पार्टी से समझौता करने की कोशिश कर रहे थे।
Nicolas Maduro: दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता किम डे-जुंग (1973): टोक्यो के एक होटल से दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी KCIA ने किम का अपहरण किया। वे तानाशाह पार्क चुंग-ही के आलोचक थे। आंखों पर पट्टी बांधकर नाव और विमान से दक्षिण कोरिया ले जाया गया। अंतरराष्ट्रीय दबाव से रिहा हुए। बाद में वे 1998 में राष्ट्रपति बने और 2000 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता।
Nicolas Maduro: फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति कार्लो यूहो स्टॉलबर्ग (1930): लापुआ मूवमेंट नामक कट्टर राष्ट्रवादी संगठन ने स्टॉलबर्ग और उनकी पत्नी का अपहरण किया। उन्हें घर से 430 किमी दूर ले जाया गया, लेकिन समर्थन न मिलने पर छोड़ दिया। इसके बाद संगठन पर प्रतिबंध लगा।
Nicolas Maduro: अर्जेंटीना के पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति पेड्रो यूजेनियो अराम्बुरु (1970): सेना के अफसर बनकर आए लोगों ने उन्हें अगवा किया। “ऑपरेशन पिंडापॉय” नामक इस कार्रवाई में उन्हें सफेद गाड़ी में ले जाया गया। वे 1955-58 तक अंतरिम राष्ट्रपति थे।
Nicolas Maduro: कोलंबिया की राष्ट्रपति उम्मीदवार इंग्रिड बेटनकोर्ट (2002): FARC विद्रोहियों ने चुनाव प्रचार के दौरान उनका अपहरण कर लिया। छह साल जंगलों में बंधक रखा। 2008 में “ऑपरेशन जैक” से सेना ने छुड़ाया।

