CG Accident : बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
CG Accident : पुलिस ने मृतकों की पहचान नागेश भुआर्य (22 वर्ष), निवासी ग्राम पल्लेकसा धोबनी और हेमलाल (45 वर्ष), निवासी मड़ियाकट्टा के रूप में की है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


