UP News : अयोध्या। सरयू नदी के किनारे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब SBI के एक ब्रांच मैनेजर ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को नदी से बरामद कर लिया गया।
UP News : मामला कोतवाली अयोध्या क्षेत्र का है। मृतक की पहचान SBI ब्रांच मैनेजर राम बाबू सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे गोरखपुर–अयोध्या हाईवे पर बने पुल पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पहले फोन पर परिजनों से बात की और अपनी पत्नी को मोबाइल पर अपनी लोकेशन भेजी। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी।
UP News : घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। शव को बाहर निकालकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
UP News : पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में अवसाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


