Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : दतिया पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Asian News
UP News : दतिया पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
X

UP News : दतिया पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

UP News : दतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की।

UP News : विशेष विमान से पहुंचे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष विमान से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर उन्होंने पूजा-अनुष्ठान किया और संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया।

UP News : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सीएम योगी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। एयरपोर्ट से मंदिर परिसर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात को विशेष रूप से नियंत्रित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में CM योगी के आगमन को लेकर खास उत्साह देखा गया।

UP News : मंदिर में पूजा के बाद रवाना

मां पीतांबरा पीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वापस रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मां पीतांबरा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019