Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : कीटनाशक मिले गेहूं से निकली जहरीली गैस, कमरे में सो रहे 4 भाई-बहन हुए बेहोश, एक की मौत

MP News : कीटनाशक मिले गेहूं से निकली जहरीली गैस, कमरे में सो रहे 4 भाई-बहन हुए बेहोश, एक की मौत
X

MP News: Toxic gas released from pesticide-laced wheat; four siblings sleeping in the room fell unconscious, one died.

MP News : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर माता-पिता को झकझोर दिया है। घर में अनाज को सुरक्षित रखने के लिए रखी गई कीटनाशक दवा ही मासूम बच्चों के लिए मौत का कारण बन गई। जहरीली दुर्गंध की चपेट में आने से चार भाई-बहनों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

MP News : हिण्डोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम आनु में यह हादसा उस समय हुआ, जब चारों बच्चे रात में अपने कमरे में सो रहे थे। उसी कमरे में कीटनाशक दवा मिले गेहूं की बोरियां भी रखी हुई थीं। बंद कमरे में रातभर जहरीली गैस और तेज दुर्गंध फैलती रही, जिसकी चपेट में आकर चारों बच्चे बेहोश हो गए।

MP News : सुबह जब परिजनों ने बच्चों को अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक 5 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति की सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रीना (3 वर्ष), दिनेश (7 वर्ष) और दीपक (9 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

MP News : डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में जहरीली कीटनाशक गैस को हादसे की वजह माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019